टीवी और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा Monalisa अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली मोनालिसा ने एक बार फिर अपने हॉट अवतार से सनसनी मचा दी है। मोनालिसा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और वहीं से वो लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इस बार तो एक्ट्रेस ने Boldness की हद पार कर दी।
मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका बिकिनी अवतार दिखाई दे रहा है। Monalisa नीले रंग की बिकिनी पहनी हुई है और नीले समंदर के किनारे पूल में आराम फरमाती हुईं नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- अच्छा वक्त और टैनिंग लाइन्स।
हीरोइन की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उनके खूबसूरत हुस्न की तारीफ कर रहे हैं। मोनालिसा की इन हॉट फोटोज को अब तक 1 लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि ओरिया फिल्म जय श्रीराम और बॉलीवुड फिल्म- ब्लैकमेल मोनालिसा के करियर की शुरुवाती फ़िल्में थी। उसके बाद मोनालिसा ने कई तरह की भाषा में फ़िल्में की।



1 Comments
Slot Machine Online at JtmHub
ReplyDeleteSlot Machine Online at JtmHub! Slot Machine Online 경산 출장마사지 at 군산 출장안마 JtmHub! slot 안동 출장샵 machine 공주 출장마사지 online at JtmHub! slot machine online at 목포 출장샵 JtmHub! slot machine online at JtmHub!