आमिर पिछले काफी समय से साउथ फिल्मों के बड़े एक्टर्स के साथ मिलकर कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। अब खबर है कि वे साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद के साथ मिलकर अगले प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रहे हैं। जिसमें बहुचर्चित फिल्म गजनी 2 भी शामिल है।
बॉलीवुड एक्टर Aamir Khan ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले रखा है। उनकी बैक टू बैक आई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। पहले 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिर 'लाल सिंह चड्ढा' इन दोनों ही फिल्मों की विफलता ने फॉलोअर्स का भी दिल तोड़ दिया। जिसके बाद ही आमिर ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला किया। लेकिन अब लगता है कि उन्होंने भी Shahrukh Khan की राह पर चलने का फैसला कर लिया है। इसी बीच उन्होंने अपनी अगली फिल्म से भी हाथ पीछे खींच लिए हैं।
आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के आने से पहले फिल्म डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना की अगली मूवी के लिए हाथ मिला लिया था। लेकिन पिछली फिल्म फ्लॉप होने के कारण कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने इस प्लान को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। फिलहाल Aamir Khan ने इस फिल्म के साथ अब बतौर एक्टर नहीं सिर्फ बतौर प्रोड्यूसर जुड़ने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आमिर अपनी अगली फिल्म के लिए काफी सहजता से आगे बढ़ना चाहते हैं।
इस बीच खबर है कि Aamir Khan इन दिनों साउथ सुपरस्टार Allu Arjun के पिता अल्लू अरविंद के साथ मिलकर अगली फिल्मों पर चर्चा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्ममेकर अल्लू अरविंद ने आमिर खान के साथ गजनी 2 को लेकर भी बातचीत चल रही है। जाहिर है कि आमिर पिछले काफी समय से साउथ फिल्मों के एक्टर्स के साथ मिलकर कुछ बड़ी फिल्मों की प्लानिग कर रहे हैं। जिसका इशारा उनकी हाल ही में दक्षिण भारत के निर्माता के साथ हुईं लगातार विजिट से मिलता है।
गौरतलब है कि फिल्म गजनी में आमिर खान ने बिजनेसमैन संजय सिंघानिया का किरदार काफी शिद्दत से निभाया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। निर्माता अल्लू अरविंद ने गजनी फिल्म के इसी किरदार को आगे लेकर गजनी 2 की भूमिका बनाई है। जिसके लिए सुपरस्टार आमिर खान से लगातार बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही इसे लेकर फिल्म निर्माता एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

0 Comments