अपनी खूबसूरती से ग्लेमर की दुनिया में नाम कमाने वाली मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ( Manushi Chhillar ) जल्द बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाली है। वह बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगी। काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इन सबके बीच मानुषी छिल्लर की दो तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका काफी Hot अंदाज देखने को मिल रहा है।
Manushi Chhillar की यह तस्वीरें मालदीव की है। इन दिनों वह मालदीव में वेकेशन एन्जॉय रही हैं। अपने इस वेकेशन की फोटोज को मानुषी छिल्लर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। मानुषी छिल्लर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने मालदीव वेकेशन की दो फोटो को अपने सोशल साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इन तस्वीरों में Manushi Chhillar रेड कलर की मोनोकिनी में समुद्र किनारे पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मोनोकिनी के साथ सन ग्लास भी कैरी किया हुआ है। इस लुक में मानुषी छिल्लर का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। मोनोकिनी में अपनी दूसरी तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी शेयर किया हुआ है। सोशल मीडिया पर Manushi Chhillar की यह दोनों बोल्ड तस्वीर जमकर वायरल हो रही हैं।
Miss World की इन दोनों फोटोज को उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व Miss World Manushi Chhillar जल्दी ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में Manushi Chhillar संयुक्ता की भूमिका अदा करते हुए नजर आने वाली हैं। फि्ल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर के अलावा दिग्गज अभिनेता संजय दत्त और सोनू सूद अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। चंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म पृथ्वीराज के शूटिंग सेट से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।
0 Comments