सनी लियोन ने कहा रोल की डिमांड है तो बोल्ड सीन करने में मुझे ऐतराज नहीं, मुझे अपने फैंस से प्यार है

करनजीत कौर वोहरा उर्फ सनी लियोन Sunny Leone ने 2011 में बिग बॉस से बॉलीवड में एंट्री की थी. इससे उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक नया अध्याय लिखा. उऩकी हॉट ब्यूटी और कड़ी मेहनत करने की इच्छा के कारण वह फिल्मों में काम कर रही हैं. इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में 40 वर्षीय हॉट एक्ट्रेस ने अपनी जनी के बारे में बताया.


Sunny leone hot photos


उऩ्होंने कहा, वेब सीरीज अनामिका के सेट पर बिताए हर पल और हर दिन ने मुझे बहुत खुशी दी, एक्शन एक ऐसी चीज है जिसे करना मुझे बहुत पसंद है. लेकिन मैं अपने रियल लाइफ में कभी किसी झगड़े में नहीं पड़ती, इसलिए इन सभी अलग-अलग चीजों को करने व सीखने में बहुत मज़ा आया.


मैंने अनामिका के प्रोड्यूसर विक्रम सर से बहुत कुछ सीखा. चाहे वह अभिनय हो या एक्शन. यह मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक है क्योंकि उन्होंने  मुझ पर भरोसा किया है. हमेशा ऐसा नहीं होता है कि मुझे बॉलीवुड में अच्छे प्रोजेक्ट मिलते हैं.


 आगे Sunny Leone कहती है कि मैने कोविड -19 महामारी से ठीक पहले अनामिका और कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स लिए थे. जो लोग मुझे नियमित रूप से मेरा हॉट अवतार देखते हैं, ये उससे काफी अलग हैं. क्योंकि इसमें मेरा हॉट अवतार नहीं देख पाएंगे.  इस शो को पूरा होने में कुछ समय लगा है, मैं यह देखने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं कि लोग कैसे प्रतिक्रिया देंगे क्योंकि यह ऐसी चीज नहीं है जिसकी वे उम्मीद कर रहे हैं.   


लोग मुझसे एक ग्लैमरस हॉट किरदार निभाने की उम्मीद करते हैं और इसमें किसी तरह हॉट इरोटिक शामिल है. मुझे यह निभाने में कोई दिक्कत नहीं है कि अगर मेरे रोल की यही डिमांड है. उन्होंने कहा कि जब काम की तलाश में बॉलीवुड आई थी तो कभी नहीं सोचा था मैं यहां अपना खुद का घर खरीद पाऊंगी. आज मेरे पास फिल्में, घर, ऑफिस और दो बच्चे हैं. मैं यहां बॉलीवुड में बहुत खुश हूं.

Post a Comment

0 Comments