लॉन्च हुआ Sabyasachi और H&M का सबसे सस्ता कलेक्शन! पर क्या ये वाकई में है सस्ता?

पिछले साल जब Sabyasachi Mukharjee ने स्वीडिश फैशन ब्रांड H&M के साथ कोलैबोरेट कर के एक अफोर्डेबल रेडी-टू-वेयर कलेक्शन लॉन्च करने की घोषणा की थी तब जैसे विश्व की लाखों-करोड़ों लड़कियों और कई लड़कों का भी सपना सच हो गया था, जो बचपन से ही अपने वॉर्डरोब में एक सब्यसाची आउटफिट शामिल करना चाहते थे। मगर डिज़ाइनर ब्रैंड के महंगे प्राइस टैग्स की वजह से उनका ये सपना कभी सच नहीं हो पाया।


सब्यसाची H&M

सब्यसाची पहनने का हर लेडीज का सपना होगा पूरा, इस बड़े ब्रांड के साथ कर रहे हैं साझेदारी


पिछले साल इस कोलैबोरेशन की घोषणा करने के बाद पैंडेमिक और लॉकडाउन की वजह से इस कलेक्शन को लॉन्च करने में थोड़ी देर हो गई। मगर अब आखिरकार वो वक्त आ गया है जब सब्यसाची और H&M मिल कर इन सपनों को पूरा करने जा रहे हैं। सब्यसाची का ये रेडी-टू-वेयर कलेक्शन 12 अगस्त को इंडिया के कई H&M स्टोर्स, ऑनलाइन स्टोर्स और Myntra पर अवेलेबल होगा।

लॉन्च से ठीक पहले सब्या ने इस कलेक्शन के कुछ पीसेज़ की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई। सब्या के इस रेडी-टू-वेयर कैप्सूल कलेक्शन मे उनके बाकी डिज़ाइनर कलेक्शन्स की तरह मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट बैलेंस है। सब्या का ये कोलैबोरेशन ग्लोबल फैशन की दुनिया में इंडियन फैशन के लिए एक बहुत बड़ा और अहम कदम है। इस कलेक्शन की एक और खासियत है इसके जेंडर-फ्लुइड पीसेज़ यानि कि इस कलेक्शन के कुछ आयटम्स को छोड़कर ज़्यादातर ऐसे हैं जिन्हे मेल और फीमेल दोनों ही पहन सकते हैं।


Sabyasachi H&M

सब्या के इस कलेक्शन का नाम वॉन्डरलस्ट है जिसमें आपको देसी कैज़ुअल्स, ईज़ी-ब्रीज़ी सिलुएट्स, ब्राइट कलर्स और एथनिक प्रिंट्स मिलेंगे। सब्या कहते हैं कि इस कलेक्शन के ज़रिए वो दुनिया को भारत की एक खूबसूरत झलक दिखाना चाहते हैं। इस कलेक्शन में कुर्ते, टॉप्स, साड़ी, ड्रेसेज़ और एक्सेसरीज़ हैं।

क्या ग्राहकों की कसौटी पर खरा उतरा ये खूबसूरत कलेक्शन?

सब्यसाची H&M


बेशक हम में से ज़्यादातर लोग बेसब्री से इस कलेक्शन का इंतज़ार कर रहे थे। मगर बहुत सारे लोगों को इस कलेक्शन से निराशा ही हाथ लगी क्योंकि ये कलेक्शन कहीं ना कहीं उनकी कसौटियों पर खरा नहीं उतरा है। बेशक कई आउटफिट्स पर सब्यसाची का सिग्नेचर लेपर्ड लोगो और मोनोग्राम है लेकिन इसमें उनके बाकी कलेक्शन्स वाली लग्ज़री और रॉयल टच कहीं ना कहीं गायब है।

Sabyasach - सफलता, ग्लैमर और खूबसूरती की खूबसूरत कहानी

Sabyasachi H&M

मिसाल के तौर पर इस कलेक्शन में जो साड़ी है वो एक बहुत ही खूबसूरत, सिंपल, म्यूटेड कलर पैलेट वाली बेसिक प्रिंट वाली साड़ी है, जिसके जैसी मिलती-जुलती साड़ी शायद आपने अपनी दादी-नानी या मम्मी के वॉर्डरोब में देखी होगी। बेशक लॉन्च कैंपेन में जिस तरह से इस साड़ी को टी-शर्ट, बेल्ट और एक्सेसरीज़ के साथ स्टाइल किया गया है वो इसे काफी कूल लुक दे रहा है लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि ये सभी चीज़ें आपको अलग से खरीदनी पड़ेंगी और ये साड़ी के साथ नहीं मिलती हैं।

सब्यसाची के इस रेडी-टू-वेयर  कलेक्शन का हर कोई सिर्फ इसलिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था क्योंकि उन्हे आशा थी कि वो  सब्यसाची का कम से कम एक पीस तो अपने कलेक्शन में ज़रूर शामिल कर पाएंगे। मगर हम बड़े ही अफसोस के साथ आपका भ्रम तोड़ना चाहेंगे क्योंकि ये कलेक्शन उतना भी अफोर्डेबल और बजट-फ्रेंड्ली नहीं है जितने की आपको उम्मीद थी।


आखिर क्या प्राइस है सबसे सस्ते सब्यसाची आयटम की

आमतौर पर H&M के पीसेज़ 1000 रुपए से शुरू होते हैं और 3000 तक जाते हैं। इस प्राइस रेंज के मुकाबले ये कलेक्शन आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है। हम मानते हैं कि हर लड़की के सपनो की डिज़ाइनर सब्यसाची का नाम जुड़ जाने से ये कलेक्शन कौड़ियों के भाव तो नहीं हो सकता लेकिन फिर भी इसके कुछ आइटम को छोड़ कर इसे बजट-फ्रेंड्ली कहना गलत ही होगा।


मिसाल के तौर पर इस कलेक्शन की प्रिंटेड साड़ी की कीमत 9999 रुपए की है, लोगो टी-शर्ट की कीमत 2299 रु है, बेल्ट लगभग 3000 रुपए के आसपास है, शॉर्ट्स की कीमत 3000 रु  हैं, शॉर्ट काफ्तान 5999 रुपए की कीमत का है, पयजामा पैंट्स 2999 रुपए के हैं और बाकी चीज़ों की कीमत भी इसी तरह 3000 से 10,000 के बीच है।

इस ऊंची कीमत के कारण कुछ ही लोगों के लिए इस कलेक्शन से कुछ खरीद पाना मुमकिन होगा। अगर आप भी उन लोगों में से है जो अक्सर खूबसूरत डिज़ाइनर पीसेज़ में इंटरेस्ट रखते  हैं तो शायद आप इसे भी अफोर्ड कर लेंगे लेकिन अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो खरीदने के लिए सेल का इंतज़ार करते हैं तो आपके लिए इस कलेक्शन से एक आइटम से ज़्यादा खरीदना मुश्किल होगा।



All image source - Sabyasachi Instagram

Post a Comment

0 Comments