श्वेता तिवारी की हॉटनेस देखकर आप भी हो जायेगे फिदा

Shweta tiwari
टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पिछले दो दशकों से अधिक समय से छोटे पर्दे की इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस आए दिनों अपने चाहने वालो के बीच अपनी खूबसूरत और हॉट फोटोज को शेयर करती रही हैं। 41 साल की अभिनेत्री ने हाल ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गोल्डन ड्रेस में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं। 

Shweta tiwari hot photos

इस तस्वीर को शेयर करने के कुछ ही घंटों बाद हजारों की संख्या में पोस्ट को लाइक्स मिल गए। फैंस अभिनेत्री की तस्वीर पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री के बारे में बात करें तो श्वेता तिवारी ने साल 1999 में काम करना शुरू किया था। लोकप्रिय टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा शर्मा बजाज का किरदार उनके करियर में अहम रहा। शो 2001-2008 तक चला, जिसने उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया।

Shweta tiwari bold photos

बाद में उन्हें 'परवरिश', 'बेगूसराय' और 'मेरे डैड की दुल्हन' सहित टेलीविजन सीरीज में देखा गया।एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने कहा की "मैं फिल्मी इंडस्ट्री में अपनी जर्नी से बहुत खुश हूं, यहां तक कि मैंने अपने जीवन में जो कुछ गलतियां की हैं। मैंने उनसे कुछ सीखा है। और मुझे अपने जीवन में किसी बात का पछतावा नहीं है।"41 साल की अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश की है।श्वेता हाल ही में कलर्स पर फिल्म निमार्ता रोहित शेट्टी की तरफ से होस्ट किए गए 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन में नजर आई थीं।

Post a Comment

0 Comments