रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे...होली के लिए पूरी तरह तैयार हैं दिशा परमार

Disha Parmar photos

होली...यानि कि मस्ती, रंगो और धमाल से भरा ऐसा त्योहार जो फिजाओं में घोल देता है सतरंगी रंग. इसीलिए तो होली की मस्ती कि खुमारी हफ्ते भर पहले से ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. अब होली में महज 3 दिन ही बाकी हैं और हर कोई तैयारियों में जुटा है. वहीं हमारे बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं. कम से कम दिशा परमार (Disha Parmar) की लेटेस्ट तस्वीरों के देखकर तो ये बात कही ही जा सकती है. 

Disha Parmar in white saree

Disha Parmar ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं. उनमें वो होली के रंगो में रंगने के लिए पूरी तरह तैयार लग रही हैं. सफेद साड़ी पर रंग खिल - खिल से गए हैं, आंखों पर चश्मा लगाकर वो खूबसरत मुस्कान भी दे रही हैं, और इस तस्वीर में हर तरफ सिर्फ रंग ही दिख रहे हैं. 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए Disha Parmar ने कैप्शन भी बेहद सुंदर दिया है. उन्होंने लिखा है – रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे, मोहे मारे नजरिया सांवरिया रे. 


शादी के बाद खेलेंगीं पहली होली

वैसे विवाह के बाद दिशा परमार की ये पहली होली है और इसलिए भी ये और खास हो जाती हैं. वो अपने पति राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के साथ होली खेलने के लिए उत्साहित हैं और बेहद खुश भी. Rahul Vaidya और दिशा परमार की शादी पिछले साल जुलाई में हुई थी. जिसके बाद उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं टीवी शो ऑफर हुआ तब से वो इस शो का हिस्सा हैं और उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है. वहीं सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक्टिव Disha Parmar अक्सर अपनी और अपने पति की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.  

Disha Parmar in Yellow dress

राहुल और Disha Parmar की पहली मुलाकात एक गाने के दौरान हुई थी और इसके बाद ही इनकी लव स्टोरी की शुरूआत हुई. बिग बॉस में नजर आए राहुल ने नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार को किया था. वहीं वेलेंटाइन डे पर टीवी शो में नजर आईं दिशा ने उन्हें हां कहा और फिर दोनों ने शादी भी कर ली.

Post a Comment

0 Comments