आर आर आर की सीता और ब्रह्मास्त्र की ईशा बनकर इन दिनों आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई हैं. अभिनेत्री की एक से बढ़कर एक हिट फिल्में रिलीज की कतार में लगी हुई हैं. गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने धमाकेदार रोल से Alia Bhatt ने अपने दुश्मनों को भी अपना दोस्त बना लिया. उनकी अदाकारी का जादू कुछ ऐसा चला कि देखने वाले उनके कायल हो बैठे. आलिया भट्ट ने अपने बॉलीवुड करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. एक से बढ़कर एक हिट फिल्में आलिया भट्ट ने बॉलीवुड को दी है. कई हिट मूवीज की लाइन वह जल्द ही फिल्मी पर्दे पर लगाने वाली हैं. क्या आप जानते हैं Alia Bhatt ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपर डुपर हिट फिल्मों के ऑफर्स को रिजेक्ट किया है जो आगे चलकर मैसिव हिट हुईं हैं, तो वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी है जिसमें मेकर्स की पहली पसंद ना होने के बावजूद आलिया भट्ट ने अपनी मौजूदगी से उस फिल्म को हिट बनाया है.
नीरजा
सोनम कपूर की सुपरहिट फिल्म नीरजा का ऑफर पहले Alia Bhatt को मिला था लेकिन किन्ही कारणों के चलते आलिया भट्ट इस मूवी का हिस्सा नहीं बन पाई थीं.
गोलमाल अगेन
रोहित शेट्टी स्टारर गोलमाल अगेन का ऑफर सबसे पहले Alia Bhatt के पास गया था, लेकिन डेट्स ना मैच होने की वजह से ये रोल परिणीति चोपड़ा की झोली में जा गिरा.
राब्ता
फिल्म के मेकर्स इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ Alia Bhatt की जोड़ी जनता देखना चाहते थे. यह रोल कृति की झोली में गिरने से पहले Alia Bhatt को ऑफर किया गया था
गंगूबाई काठियावाड़ी
क्या आप जानते हैं गंगूबाई काठियावाड़ी के किरदार में संजय लीला भंसाली पहले रानी मुखर्जी या प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे. लेकिन Alia Bhatt ने अपनी अदायगी से लोगों का दिल जीतकर ये साबित कर दिया की ये रोल उनसे अच्छा कोई और नहीं निभा सकता था.
0 Comments