बॉलीवुड की यंग किड स्टार चंकी पांडे की बेटी Ananya pandey इन दिनों सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर हैं। कभी वे अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आती हैं तो कभी वे अपनी फैमिली के साथ कीमती समय बिताती नजर आती हैं, लेकिन फिलहाल तो उनका एक लेटेस्ट हॉट फोटोशूट जमकर वायरल हो रहा है। इस ब्लैक आउटफिट ड्रेस और स्टाइलिश अंदाज को देखकर उनके चाहने वाले पोस्ट पर कमेंट की बारिश कर रहे हैं। अनन्या पांडे के इस फोटोशूट को खूब पसंद किया जा रहा है।
Ananya pandey द्वारा शेयर किए गए इस लेटेस्ट फोटो में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप कैरी किया है साथ ही ब्लैक जींस और गोल्डन ईयरिंग उनके लुक को काफी स्टनिंग बना रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने हाथों में प्रॉप पहना हुआ है जिसे पहनकर वे चुड़ियों से भरे हाथों की तरह पोज देती नजर आ रही हैं।
Ananya pandey के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से उन्होंने फिल्मी वर्ल्ड में कदम रखा था। अनन्या ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से लेकर अपनी सभी फिल्मों में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। पहले उन्होंने कॉलेज में एक लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसके बाद 'पति पत्नी और वो' में अनन्या ने एक मैच्योर लड़की और 'खाली पीली' में एक बंबईया लड़की की भूमिका में नजर आईं थीं। अब जल्द ही अनन्या पांडे एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी फिल्म में नजर आने वाली हैं।



0 Comments