बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में शामिल है जिसमें बहुत मारपीट देखने को मिलती है खासकर एक्शन फिल्में बॉलीवुड को एक अलग राह पर ले जाती है। बॉलीवुड के हर हीरो केवल एक्टिंग में ही मारपीट करते हैं लेकिन आपको बता दें कुछ एक्टर्स ऐसे भी है जो असल जिंदगी में भी फिल्मों की तरह मारपीट करते हैं, तो चलिए देखते हैं।
1. सनी देओल
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बारे में जिन्होंने 1982 की फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। सनी देओल वैसे तो एकदम शांत स्वभाव के हैं लेकिन जब उनको कोई गुस्सा दिला दे तो अपने आप को रोक नहीं सकते। बॉबी देओल जो कि सनी देओल के भाई हैं उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि "सनी पाजी जवानी के दौर में बहुत लड़ाइयां करते थे और उनका शरीर इतना तगड़ा था कि उनको किसी बात का डर नहीं था।" वहीं बॉबी देओल ने यह भी कहा कि "उनके अपने पंगों में भी बॉबी देओल सनी पाजी का नाम लेकर बच जाते थे। तो आप सभी समझ ही गए होंगे कि सनी देओल कितने गुस्सैल एक्टर है।
2. जैकी श्रॉफ
वहीं बात करते हैं जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ के बारे में, जिन्होंने अब तक 220 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और वह भी 13 भाषाओं में। आपको बता दें जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड में 1982 की फिल्म 'स्वामी दादा' से डेब्यू शुरू की थी। जैकी श्रॉफ भी अपने जवानी में बहुत मारपीट किया करते थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें मुंबई के बांद्रा विस्तार में जैकी श्रॉफ को 'दादा' के नाम से जाना जाता है। टाइगर श्रॉफ जो कि जैकी श्रॉफ के बेटे हैं और भी एक्शन फिल्मों में काम करते हैं और अलग-अलग स्टंट करते रहते हैं तो इससे पता चलता है कि यह भी जैकी श्रॉफ की ही देंन है। वहीं बात करें जैकी श्रॉफ की इस साल आने वाली फिल्म 'भारत' जिसमें सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं।
3. अजय देवगन
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के बारे में बात करें तो, उन्होंने बहुत से एक्शन फिल्मों में काम किया है। अजय देवगन ने 1991 की फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में डेब्यू शुरू की थी और इसी फिल्म से उनकी एक्शन भरी सफर चलने लगी। आपको बता दें अजय देवगन भी एकदम गुस्सैल एक्टर है। एक इंटरव्यू में अजय देवगन के खास दोस्त साजिद खान से बात हुई तो उसमें साजिद खान ने कहा कि "एक बार उनकी और अजय देवगन की किसी से तनातनी हो गई थी और ऐसे में अजय देवगन के एक फोन करने पर उनके पिता वीरू देवगन 40 से 50 फाइटर्स फौज के साथ उस जगह पर आ पहुंचे थे और सबको दंग कर दिया था। हालांकि ऐसा सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है।



0 Comments