मिलिए क्रिकेटरों की उन खूबसूरत पत्नियों से जो रहती है मीडिया से दूर

क्रिकेट की दुनिया के खिलाडि़यों और उनसे जुड़े लोगों का मीडिया में बना रहना कोई नई बात नहीं है। अगर कोई क्रिकेटर थोड़ी देर के लिए किसी महिला मित्र से मिल भी लेता है तो वो तुरंत सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगता है। लेकिन आज हम उन खिलाडि़यों के बारे में बात करने वाले है जिनकी पत्नियों को मीडिया में ज्‍यादा रहने का कोई शौक नहीं है और उन्‍हें सार्वजनिक स्‍थानों पर कम ही देखा जाता है। यहां तक कि क्रिकेट के मैदान पर जहां कुछ खिलाडि़यों की पत्‍नियां आपको रेगूलर नजर आ जाएंगी लेकिन ये इन सब मामलों से अलग रहती हैं।
इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह
इस सूची में एक नाम है हमारे देश के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का। आपको यह जानकार थोड़ी हैरानी हो सकती है कि उनकी पत्‍नी प्रतिमा सिंह भी एक खिलाड़ी है लेकिन फिर भी मीडिया से दूर रहती है और क्रिकेट के मैदान में कम ही नजर आती है। आपको बता दें कि प्रतिमा एक बास्‍केटबॉल प्‍लेयर है और उनकी मुलाकात भी ईशांत शर्मा से एक ग्राउंड में ही हुई थी। प्रतिमा ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और वह अपने समय में वहां कि बास्‍केटबॉल टीम की कप्‍तान भी रही हैं।
इरफान पठान की पत्नी सफा बेग
इस सूची में दूसरा नाम है भारतीय तेज गेंदबाज रहे इरफान पठान का। हालांकि वो अभी वर्तमान में क्रिकेट से दूर है और अब उन्‍हें अकसर कमेंट्री करते हुए देखा जाता है। लेकिन उनकी पत्‍नी के बारे में कम ही लोग जानते है और वो मीडिया से उन्‍हें काफी दूर भी रखते हैं। आपको बता दें कि उनकी पत्‍नी का नाम सफा बेग है और उन्‍होंने अजजिया में अपना बचपन गुजारा है। आपको यह भी बता दें कि शादी के पहले मीडिया में रहना ही उनका काम था लेकिन शादी के बाद वो इससे दूर ही रहती है। सफा मिडिल ईस्‍ट एशिया की बड़ी मॉडल भी रह चुकी हैं।
शाकिब अल हसन की पत्नी
इस सूची में एक नाम है बांग्‍लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन का है, उनकी पत्‍नी उम्‍मी अहमद शिशर को मीडिया से दूरी बनाए रखना ठीक लगता है। हालांकि वो एक दो बार विवाद के कारण मीडिया की शुर्खियों में जरूर आईं लेकिन फिलहाल वो अपने निजी जीवन को सार्वजनिक करने से काफी कतराती हैं और कम ही सामने आती हैं। वो एक बांग्‍लादेशी अमेरिकी छात्रा हैं और उन्‍होंने अमेरिका के मिनसोटा से पढ़ाई की है। शाकिब अल हसन से उनकी शादी 12 दिसंबर 2012 को हुई थी।

Post a Comment

0 Comments