अंजलि आनंद ने अपने टीवी करियर की शुरुआत छोटे-मोटे किरदारों से की थी, तब उन्हें किसी ने नोटिस भी नहीं किया था। उसके बाद उनके करियर में आया दूसरा सीरियल था 'ढाई किलो प्रेम', जिसमें इस अभिनेत्री ने एक ऐसा किरदार अदा किया जो बेहद मोटी होती है। उस किरदार को अदा करने के लिए अंजलि ने अपने वजन को बढ़ाया भी था। उससे पहले भी वह काफी मोटी थी और कुछ वजन बढ़ने के बाद वह और भी मोटी हो गई थी। 'ढाई किलो प्रेम' सीरियल में काम करने के दौरान उनका वजन 108 किलो हुआ करता था।
108 किलो वजन के साथ भी अंजलि बेहद खूबसूरत दिखा करती थी और 75 किलो वजन के साथ भी वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं। 'ढाई किलो प्रेम' सीरियल के खत्म होने के बाद इस अभिनेत्री ने वजन घटाना शुरू किया था। अब तक वह कुल 33 किलो वजन घटा चुकी है और 108 किलो से 75 किलो की हो गई हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और रोजाना तौर पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करती हैं। उनके चाहने वाले उन्हें बेहद पसंद करते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होती रहती हैं। वजन घटाने के उनके सफर की लोग प्रशंसा करते हैं।
इन दिनों अंजलि आनंद 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल में काम कर रही हैं। 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल के सेट पर अक्सर इंटरव्यूज होते रहते हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में कुछ दिनों पहले अंजली आनंद ने बताया कि जब वह 108 किलो की हुआ करती थी तब उनके साइज के कपड़े भी बड़ी मुश्किल से मिलते थे। उनके मुताबिक, उन्हें अपने साइज के कपड़े के लिए पहले से ही आर्डर देना पड़ता था।
अंजलि का मानना है कि प्लस साइज होने से एक्टिंग करियर पर कोई असर नहीं पड़ता है, अभिनय की दुनिया में प्लस साइज कलाकारों के लिए भी बेहतर रोल्स हैं। अभिनय की दुनिया में मुकाम हासिल करने के लिए जीरो फिगर होना जरूरी नहीं है। यही सोचकर वह इस इंडस्ट्री में आई थी और कामयाब भी हुई।



0 Comments