हम बात कर रहे है फिल्म और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री प्राची देसाई के बारे में, जिन्होंने 17 साल की उम्र में टीवी सीरियल 'कसम से' से अपना करियर शुरू किया था और अब उनका स्टारडम आसमानों की बुलंदियों को छू रहा है। वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई, बोल बच्चन, आय मी और मैं जैसी फ़िल्मों से करोडो फैंस का दिल जितने वाली यह अभिनेत्री गुजरात के सूरत से बिलोंग करती है। इस समय उनकी फैन फॉलोइंग दिन रात बढ़ती ही जा रही है। स्कूल के दिनों में प्राची एक्टर शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं लेकिन बदलते समय के साथ वो धीरे-धीरे फिल्मो के सुपरस्टार ऋतिक रोशन को पसंद करने लगी।
बता दे की प्राची ने करियर के शुरूआती दिनों में अपने से 16 साल बड़े अभिनेता राम कपूर के साथ काम किया था। क्योंकि की प्राची शुरू से ही चाहती थी की वो अपने से बड़ी उम्र के हीरो के साथ फिल्म या टीवी शो में काम करे। डायरेक्टर एकता कपूर के धारावाहिक कसम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्राची ने इस शो में खुद से 16 साल बड़े टीवी अभिनेता राम कपूर के साथ रोमांस किया था। बता दे की इस शो में प्राची देसाई और राम कपूर लीड रोल में नजर आये थे। उस वक्त अभिनेत्री प्राची की उम्र 17 साल थी। प्राची ने इस शो में राम के साथ काफी लम्बा किसिंग सीन किया था जिसको लेकर उन्होंने खूब सुर्खिया बटोरी थी। टीवी शो 'कसम से' में काम करने के बाद वो 17 की उम्र में ही टीवी जगत की सुपरस्टार बन गई थी।
आपको बता दे की 10 साल के लम्बे गैप के बाद प्राची ने पिछले साल टेलीविजन पर फिर से वापसी की है। बड़े पर्दे से वापस छोटे पर्दे पर लौटने के बाद लोग मान रहे है की उनको अब फिल्मो में अब काम नहीं मिल रहा है जिसके कारण वो फिर से छोटे पर्दे का सहारा ले रही है। लेकिन आपको बता दे की ऐसी कोई बात नहीं है क्योंकि कलाकार के लिए कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है यह सोचकर प्राची ने फिर से टीवी पर वापसी की है।
टीवी पर वापसी करने बाद प्राची बहुत ज्यादा खुश है। उन्होंने इस बात की ख़ुशी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। बता दे की प्राची अपनी हर बात सोशल साइट फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है।



0 Comments