बॉलीवुड फिल्म चाची 420 (Chachi 420) एक हिंदी कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन कमल हासन द्वारा किया गया था| यह फिल्म 19 दिसंबर 1997 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की स्टोरी क्रेजी मोहन द्वारा लिखी गई थी। आज हम आपको बॉलीवुड फिल्म चाची 420 से जुड़ी 5 बातें बताएंगे जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे।

1. आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म चाची 420 ने दुनिया भर से 20.07 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई की थी। साल 1997 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चाची 420 का स्थान 14वां है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चाची 420 ने बॉलीवुड फिल्म यशवंत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 19.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
2. बॉलीवुड फिल्म चाची 420 में कमल हासन ने तब्बू के ऑपोजिट काम किया था। आपको बता दें कि इस फिल्म के अलावा उन दोनों ने किसी अन्य फिल्म में एक साथ काम नहीं किया।

3. बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री तब्बू के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के लिस्ट में चाची 420 नंबर 16 पर है। आपको बता दें कि नंबर 15 पर बॉलीवुड फिल्म विरासत है जिसमें तब्बू ने अनिल कपूर के ऑपोजिट काम किया था। विरासत फिल्म ने दुनिया भर से 20.73 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह भी तब्बू के करियर की एक शानदार फिल्म थी।

4. बॉलीवुड फिल्म चाची 420 में कमल हासन की पत्नी की भूमिका के लिए फिल्म निर्माता की पहली पसंद तब्बू नहीं थी बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन थी। हालांकि ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।

5. बॉलीवुड फिल्म चाची 420 के निर्माण के समय इसका शीर्षक स्त्री 420 रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदलकर चाची 420 कर दिया गया। क्योंकि कहानी के हिसाब से यह शीर्षक उचित नहीं था।
0 Comments