जिससे सीखती थी योगा उसी को दे बैठी दिल, 4 साल डेट करने के बाद की शादी

करियर के सफर में सलमान खान ने कुछ ऐसे रोल्स को निभाया है, जो कभी नहीं भुलाए जाएंगे। राधे का रोल भी ऐसा ही है, जो सलमान खान ने साल 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' में निभाया था। इस फिल्म से सलमान का स्टारडम दुगना हो गया था। सलमान के साथ साथ सलमान के साथ फिल्म में नजर आई अभिनेत्री भूमिका चावला (Bhumika Chawla) भी रातों रात स्टार बन गई थीं। 'तेरे नाम' से पहले उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया, उनसे भूमिका को कोई खास पहचान नहीं मिली, लेकिन सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करके वह उस समय पॉपुलर हो गईं।
Bhumika Chawla marriage



फिल्म 'तेरे नाम' को आए 17 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है और इतने सालों में भूमिका काफी बदल गई हैं। भूमिका अब पहले जैसी मासूम नहीं रही। लेटेस्ट फोटोज में वह काफी बदली नजर आ रही हैं। शायद उन्हें एक नजर कोई पहचान भी ना पाए। आपको बता दें, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और चाहने वालों के साथ एक जुड़ाव बनाए रखती हैं।
Bhumika Chawla marriage



भूमिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों से पहचान मिलने के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। फिल्म 'तेरे नाम' में के बाद उन्होंने सलमान की ही फिल्म 'दिल ने जिसे अपना कहा' में काम किया। तेरे नाम से वह इतनी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी कि उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर आने लगे थे, लेकिन अफसोस कि कुछ समय बाद ही बॉलीवुड करियर ढीला पड़ गया। उन्होंने फिर से तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्में करना शुरू कर दिया।
Bhumika chawla marriage



2007 में उन्होंने हिंदी फिल्म 'गांधी' में काम किया और उसी साल उन्होंने शादी करके घर बसा लिया। उन्होंने जिस शख्स को अपना पति बनाया, उसके बारे में जानकर सब हैरान रह गए। लोगों को लगता था कि भूमिका चावला जरूर किसी स्टार के साथ शादी करेंगी, लेकिन योगा टीचर के साथ शादी करके उन्होंने सबको चौंका दिया। उनके पति का नाम भारत ठाकुर है, जिनसे वह तब से योगा सीखा करती थीं जब फिल्मों में भी नहीं आईं थीं। योगा सीखते-सीखते ही वह प्यार कर बैठी और 2007 में शादी करके घर बसा लिया।

शादी के बाद इस एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से छोड़ दिया था। उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से उनकी एक धमाकेदार वापसी हुई, जिसमें उन्होंने धोनी की बहन का किरदार अदा किया था। वर्तमान में यह अभिनेत्री फिल्मी दुनिया में सक्रिय है।

Post a Comment

0 Comments