इन अभिनेताओं के साथ अफेयर में रह चुकी है Nora Fatehi, जिसमें से एक है शादीशुदा…

 नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक ऐसा नाम जिसके डांस को देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। गाना चाहें सा’की-सा’की हो या फिर दिलबर दिलबर इन सभी गानों में नोरा फतेही ने हम सबको खूब एंटरटेनमेंट किया है। बता दें कि आइटम डांस को ग़लत नज़रिए से देखने वालों के लिए Nora ने उनकी नजर ही बदल दी।

Nora fatehi love affairs

 नोरा फतेही अभिनेत्री, डांसर और मॉडल हैं। जिनक जन्म एक ‘अरेबिक मोरक्कन फॅमिली’ में हुआ है। वैसे तो इनके पिता कनेडीयन थे लेकिन माँ भारत से ताल्लुक रखती थी और Nora fatehi का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा के टोरंटो शहर में हुआ।

Nora fatehi
Source- instagram

अपनी माँ के कारण ही शायद Nora का शुरू से ही Bollywood की तरफ़ रुझान था। Nora को शुरू से बॉलीवुड काफी पसंद था और उन्हें डांस करना उससे भी ज्यादा पसंद था। वहीं एक अरेबिक फॅमिली से ताल्लुक रखने वाली Nora fatehi के परिवार में किसी को भी उनका डांस करना पसंद नहीं था। फॅमिली को पसन्द नही होने के बावजूद भी डांस के प्रति उनका लगाव कम नहीं हुआ और वह चुपके से अपने कमरे में बिना किसी के गाइडेंस के टीवी और इंटरनेट के माध्यम से डांस सीखा करती थी।

Nora fatehi
Source- instagram

बता दें कि यह बहुत कम लोगों को ज्ञात होगा कि जब पहली बार Nora ने स्कूल में अपने कुछ दोस्तों को डांस दिखाया तो सभी दोस्त उन पर हंसे। लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने डांस सीखना जारी रखा। जब वो हाई स्कूल में गई तो एक दिन उन्होंने अपने ही स्कूल के डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उनके डांस ने सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया और वह वो ईनाम भी जीत गई।

Nora fatehi
Source- instagram

यह तो बात हुई नोरा फतेही के जीवन से जुड़ी। अब जब नोरा आज के समय में बहुत फेमस हो चुकी है। ऐसे में उनके कुछ पुराने रिस्ते भी सामने आ रहे है। ऐसे में आइए अब उससे जुड़े कुछ रिस्तो की चर्चा करते हैं…

बता दें कि अंगद बेदी जो कि Neha Dhupia के पति है और साथ ही साथ एक बेहतरीन फिल्मों में काम करने वाले कलाकार, कुछ दिन पहले इन्होने एक Interview दिया जिसमे उन्होंने अपने और नोरा के बारे में पुरानी बाते बताई थी। इस इंटरव्यू के दौरान Angad bedi ने बताया की वो Neha Dhupia से पहले नोरा फतेही के साथ रिलेशन में रह चुके है। उनका यह कहना है की अगर रिश्ता हम ज्यादा वक्त तक नहीं संभाल पाते तो बेहतर यही होता है की रिश्ता खत्म कर देना चाहिए। कोशिश जरूर की जाती है रिश्ते को बनाये रखने की। हमने भी यह प्रयास किया था। लेकिन हमारा ये रिलेशन सही तरीके से आगे बढ़ नहीं पाया।

Nora fatehi with angad bedi
Source- instagram

अगर रिलेशन इस तरीके से खत्म होते है तो इसके पीछे भी कही न कही अच्छाई छुपी होती है। क्योंकि किसी ने हमारे लिए सही राह को चुन कर रखा हुआ है। और ऐसा ही Nora और मेरे साथ हुआ। आखिर में उन्होंने बताया की उन्हें Neha मिल चुकी है और नोरा की जिंदगी में भी कोई आ जाएं।

अंगद बेदी काफी ज्यादा खुश है की धीरे धीरे ही सही, लेकिन नोरा फतेही की जिंदगी में ये जो बदलाव आएं है और जो पॉपुलैरिटी उन्हें मिल चुकी है। साथ ही साथ उनके काम को यहां पर हर कोई पसंद कर रहा है। अंगद बेदी ने इस बात का खुलासा भी करते है की उनका और नोरा का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला लेकिन जितने वक्त भी रहे वो खुश रहे।

Nora fatehi and angad bedi
Source- instagram

इसके अलावा नोरा वरिंदर घुमान (Varinder Ghuman) को भी डेट कर चुकी है। वरिंदर घुमान (Varinder Ghuman) एक बॉडी बिल्डर है, इन दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब नोरा फतेही स्ट्रगल कर रही थी। और Varinder Ghuman अपनी करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। ये दोनों कुछ वक्त तक ही एक दूसरे को डेट कर पाए। और इसके बाद दोनों ने ही अपनी अपनी राह चुन ली।

Nora fatehi and varinder ghuman
Source- instagram

इसके बाद प्रिंस नरूला (Prince Narula) जो की एक अभिनेता और टीवी पर्सनालिटी है। नोरा फ़तेही का उनके साथ एक समय में रिलेशन रह चुका है। Nora और Prince की मुलाकात Big boss में हुई थी। और इस शो में इन दोनों के बीच काफी नोक झोक दिखाई देती थी। और इनके बीच रोमांस भी नज़र आता था

Nora fatehi and prince narula
Source- instagram

शो से बाहर आने के बाद भी इन दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई। और इसके बाद कुछ टाइम तक इन दोनों ने डेट भी किया। लेकिन प्यार तो Prince Narula युविका चौधरी से ही करते थे। जहा धीरे धीरे उनके साथ उनकी लव लाइफ आगे बड़ी और Prince Narula ने नोरा फतेही को छोड़ दिया।

Post a Comment

0 Comments