ENG vs PAK : एक झटके में बदल गए इंग्लैंड के 11 खिलाड़ी, Stuart Broad ने कसा पाकिस्तानी टीम पर तंज

 पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीरीज से पहले इंग्लिश क्रिकेट टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले England क्रिकेट टीम के 3 क्रिकेटरों सहित 7 सदस्यों का COVID19 टेस्ट positive पाया गया है।

Stuart broad
Image source - Google

इस बड़ी खबर के आने के बाद इंग्लिश क्रिकेट खेमे में खलबली मच चुकी है हालांकि,सीरीज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेगी। England cricket board ने इयोन मोर्गन की जगह बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली नई टीम की घोषणा कर दी है। इस नई इंग्लिश टीम को देखकर stuart broad ने पाकिस्तानी टीम के Analyst पर तंज कसा है।

पाकिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के लिए इस नई इंग्लिश टीम में कुल नौ अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पूरी इंग्लैंड टीम के बदल जाने पर broad ने tweet करके पाकिस्तानी टीम पर तंज कसने की कोशिश की है।


ब्रॉड ने अपने आधिकारिक twitter अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ' Pakistani टीम Analyst के लिए काफी बुरा महसूस हो रहा है। उसने सभी plans को सुलझा लिया होता! लेकिन अब आने वाले कुछ दिन काफी busy होने वाले हैं!!'

Post a Comment

0 Comments