2007 T-20 भारत बनाम पाकिस्तान का वो मैच अपने आप में एक हिस्ट्री बन गया | हिस्ट्री गौतम गंभीर और शाहीद अफरीदी की लड़ाई की , हिस्ट्री दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच हुई नोक झोक की |
उस दिन के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के एकदूसरे को लेकर मत पूरी तरह से बदल गए | जानिये उस मैच के बाद से लेकर आजतक ये दोनों खिलाड़ी कैसे एक दूसरे से उलझते है |
आज भारत में मुश्किल ही कोई क्रिकेट फैन होगा जिसे गौतम गंभीर और शाहीद अफरीदी की 2007 T20 की वो लड़ाई याद ना हो | आपको बता दें दोस्तों भारत बनाम पाकिस्तान 2007 T20 का ही ये वाकया वाकया है जब गौतम गंभीर ने 54 गेंद पर 75 रन बनाए हुए थे और शाहीद के पहले ओवर की पहली गेंद थी |
उस दिन के बाद , इन दोनों के बीच कभी सुलह नहीं हुई और ये नोक झोक आज भी चलती रहती है |
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीद अफरीदी ने एक किताब लिखी जिसका नाम " गेम चेंजर " है , उस किताब में शाहीद अफरीदी ने पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर को घमंडी बताया |

किताब में लिखी उस बात का गंभीर ने बहुत ही करारा जवाब दिया है | गौतम गंभीर ने एक ट्वीट करते हुए और उस ट्वीट में शाहीद अफरीदी को मेंशन करते हुए लिखा -
जिस इंसान को अपनी उम्र ना याद रहती हो उसे मेरे आंकड़े कैसे याद होंगे | इसके बाद गौतम ने 2007 T20 वर्ल्ड कप के आंकड़े याद दिला दिए | साथ ही गंभीर ने यह भी कहा की झूंट बोलने वालो के सामने गौतम अकड़ में ही रहते है |
अफरीदी ने अपनी किताब में लिखा है की गौतम अपने आप को डॉन ब्रेडमैन से कम नहीं समझते वह औसत दर्जे के ज्यादा बोलने वाले खिलाड़ी है | उनके व्यवहार में ही समस्या है | उनका कोई व्यक्तित्व नहीं है , ना ही कोई रिकॉर्ड है | उनके बस नाख्र्रेबाज़ी करना आता है और बिना मतलब अकाद में रहना आता है | अपनी इस किताब में अफरीदी ने 2007 में हुई लड़ाई का भी ज़िक्र किया है | उन्होंने बताया की 2007 के उस T20 वर्ल्ड कप मैच में दोनों ने एक दुसरे की माँ बहन को जमकर याद किया था |

अफरीदी ने अपनी इस किताब में भारत के पूर्व ओपनर वीरेंदर सहवाद और इरफ़ान पठान के बारे में भी लिखा है की सहवाग सोशल मीडिया पर पकिस्तान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहते है जो की सही नहीं है | उन्होंने इरफान के बारे में भी लिखा की जब भी में मैदान में इरफ़ान पठान के सामने खेलता तो मेरे दीमाग में एक ही बात रहती की मैदान पर सिर्फ एक ही पठान रहेगा | या तो वो या फिर मै |
अफरीदी ने चाहे भारतीय खिलाड़ियों की लाख बुराई की हो लेकिन उनकी हिम्मत नहीं हुई सचिन तेंदुलकर से पंगा लेने की | सचिन तेंदुलकर को शाहीद अफरीदी ने अपनी किताब में तकनीकी तौर पर एक सक्षम खिलाड़ी बताया |
0 Comments