1. त्रिदेव और बटवारा - साल 1989 में पहली बार बाप-बेटे यानि धर्मेंद्र और सनी देओल के बीच टक्कर हुई थी. धर्मेंद्र की एक्शन ड्रामा फिल्म 'बटवारा' और सनी देओल की एक्शन एडवेंचर फिल्म 'त्रिदेव' बॉक्स ऑफिस पर टकराई थी. बटवारा का निर्देशन जे० पी० दत्ता ने किया था जबकि त्रिदेव का निर्देशन राजीव राय ने किया था. बता दे कि धर्मेंद्र की फिल्म ने 3 करोड़ रुपए के बजट में करीब 8 करोड़ रुपए कमाकर हिट साबित हुई थी. वहीं सनी देओल की फिल्म 5 करोड़ रुपए के बजट में 17 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर हुई थी.
2. घायल और वीरू दादा - दूसरी बार धर्मेंद्र और सनी देओल की टक्कर साल 1990 में हुई थी. सनी देओल की फिल्म 'घायल' और उनके पिता धर्मेंद्र की फिल्म 'वीरू दादा' बॉक्स ऑफिस पर टकराई थी. घायल का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था. वहीं वीरू दादा का निर्देशन ने किया था. सनी देओल की फिल्म ने 2 करोड़ रुपए के बजट में करीब 21 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं धर्मेंद्र की फिल्म 5 करोड़ रुपए के बजट में करीब 8 करोड़ रुपए की कमाई के साथ हिट साबित हुई थी.
3. शंकरा और कोहराम - साल 1991 में एक बार फिर यानि तीसरी बार धर्मेंद्र और सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर टकराए थे. सुदर्शन नाग के निर्देशन में बनी शंकरा में सनी देओल और शक्ति कपूर नजर आए थे. वहीं सन्देश कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म कोहराम में धर्मेन्द्र और चंकी पांडे लीड रोल में नजर आए थे. सनी देओल की फिल्म ने 3 करोड़ रुपए के बजट में करीब 7.5 करोड़ रुपए कमाए थे जबकि धर्मेंद्र की फिल्म ने 4 करोड़ रुपए के बजट में 6 करोड़ रुपए कमाए थे.
जैसा कि धर्मेंद्र और सनी देओल के बीच बॉक्स ऑफिस पर एक बार नहीं बल्कि तीन बार टक्कर हुई है. इस टक्कर में सनी देओल की फिल्म ने धर्मेंद्र की फिल्मों से ज्यादा कमाई करी है. इस तरह सनी पाजी ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है.

0 Comments