
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टाइलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को कहा जाता है. उनका स्टाइल, एक्शन और कॉमिक टाइमिंग इतनी लाजवाब है कि हर कोई इसका दीवाना हो जाता है। तो चलिए बता रहे हैं अल्लू अर्जुन के लाइफ की 5 सबसे सुपरहिट फिल्मों के बारे में।

5. रेस गुर्रम
रेस गुर्रम साल 2014 में आई थी। इसमें अल्लू अर्जुन, श्रुति हासन, शाम और रवि किशन जैसे बड़े स्टार कास्ट है। फिल्म में दो भाइयों की अलग-अलग जिंदगी दिखाई गई है। इसमें बेहतरीन एक्शन और कॉमेडी है। इसे चाहे जितनी बार देख लो मजा आएगा।

4. आर्य
फिल्म 2004 में आई थी। इसमें अल्लू अर्जुन, अनुराधा मेहता, शिवा बालाजी और पी देव हैं। यह सच्ची दोस्ती पर बनी फिल्म है। जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस भी कूट-कूट कर भरा है।

3. आर्य 2
यह फिल्म साल 2009 में आई थी इसमें अल्लू अर्जुन, काजल, नवदीप और महेश ऋषि है। अल्लू की इस फिल्म में बेहतरीन दोस्ती दिखाई गई है जिसे देख कर एक अच्छे दोस्त बनने की सबक मिलेगी। और सच्चा प्यार किसे कहते है यह भी पता चलेगा।

2. डेंजरस खिलाड़ी
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में यह जुलाई के नाम से रिलीज वह हुई थी। साल 2012 में आई इस फिल्म का हिंदी डब डेंजरस खिलाड़ी के नाम से आया। जिसमें अल्लू अर्जुन और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में हैं। इस फ़िल्म में एक्शन और कॉमेडी भरपूर है। और रोमांस का तड़का भी है।

1.बद्रीनाथ
साल 2012 में आई इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के ऑपोजिट तमन्ना भाटिया है। इसके अलावा प्रकाश राज विलन है। 42 करोड़ रुपए की बजट में बनी यह फिल्म साल 2011 की सबसे महंगी तेलुगू फिल्म थी। हालांकि फिल्म इतनी अच्छी है कि इसे देखने के बाद भी मन नहीं भरेगा। और यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसमे अल्लू अर्जुन का रोल आपको बहुत पसंद आएगा।
Image source - Google
0 Comments